विषय - साइंस , टेक्नोलॉजी , इंजीनियरिंग & व्हीकल्स |

Tuesday, October 29, 2019

बजाज एक बार फिर से लेके आया है मार्किट में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक ,जो की नवंबर में लांच होगा

बजाज का चेतक स्कूटर तो हर किसी के दिल पे राज करता है,सोचो अगर आपका पसंदीदा स्कूटर इलेक्ट्रिक हो जाये तो आपको कैसा लगेगा ?
बजाज इतने सालो बाद लेके आया है अपने स्कूटर चेतक को नए इलेक्ट्रिक कांसेप्ट के साथ एक बार फिर से जिसमे कुछ नए फीचर्स इस प्रकार होंगे जैसे की -


  • इसमें आपको एक बार चार्ज करने के बाद 95 km की रेंज मिल जाएगी |
  • इसके फ्रंट में आपको डिस्क ब्रेक तथा रियर में ड्रम ब्रेक मिलेगा |
  • इसमें आपको DRLs मिल जायेगा |
  • इसमें आपको क्लॉक भी मिल जाएगी |
  • इसमें आपको ओडोमीटर,ट्रिपमीटर ,स्पीडोमीटर सभी डिजिटल टाइप के मिलेंगे यानि इसका कंसोल डिजिटल होगा |
  • इसमें आपको चार्जिंग पॉइंट मिलेगा तथा यह एक सेल्फ स्टार्ट गाडी  होगी  यानि की किक नहीं मिलेगा| 
  • इसमें ड्राइव के लिए हब मोटर लगी हुई होगी जो की BLDC टाइप की मोटर होगी |
  • इसका ट्रांसमिशन आटोमेटिक होगा तथा इसमें CVT गियर बॉक्स लगा हुआ होगा |
  • इसमें आपको पास स्विच मिल जायेगा |
  • वही इसमें आपको अलग अलग राइडिंग मोड्स भी मिल जायेंगे |
  • इसकी चेसिस स्टील मेटल से बनी clad टाइप की होगी |
  • इसके रियर सस्पेंशन के लिए सिंगल साइडेड स्विंगआर्म मिलेंगे |
  • इसमें आपको 19 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज भी मिल जायेगा |
  • इसके हेड लाइट ,टेल लाइट और टर्न सिग्नल लैंप तीनो LED मिलेंगे |
  • इसमें आपको लौ बैटरी इंडिकेटर सिस्टम  भी मिलेगा |
  • इसमें आपको फ्रंट टायर 90/90-12 और फ्रंट रिम 12 इंच की मिलेगी |
  • वही इसमें आपको रियर टायर 90/100-12 और रियर रिम 12 इंच की मिलेगी |
  • इसके व्हील्स कास्ट एलुमिनियम के तथा टायर ट्यूबलेस  मिलेंगे |
कमिया -

  • इसमें आपको ABS नहीं मिलेगा |
  • इसमें आपको इंजन इंमोबिलिज़ेर नहीं मिलेगा |
  • इसमें आपको एंटी थेफ़्ट अलार्म भी नहीं  मिलेगा |
कीमत -
             इसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख रुपया रख सकते है |

बजाज कंपनी का कहना है की उनका यह स्कूटर चेतक इसी साल के नवंबर महीने यानि की अगले महीने में लांच होगा |
~ देवेंद्र राजपुरोहित
(मैकेनिकल इंजीनियर)

अपने सालो पुराने बजाज चेतक के बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए निचे दिया गया  यह वीडियो देखे =>

No comments:

Post a Comment

Trending Posts

Advertisement Section